Bhilai News : थाने में एसआई से मारपीट, आरोपी महिला को भेजा गया जेल

भिलाई। पुलिस कार्रवाई और शासकीय कार्य में बाधा डालने वाली एक महिला को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी महिला ने महिला पुलिस अधिकारी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की थी। जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर, सुपेला निवासी मीना चौहान (28 वर्ष) को 29 मार्च को सुपेला में दर्ज एक पुराने मामले के सिलसिले में बयान दर्ज कराने थाने बुलाया गया था।

बयान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब जांच अधिकारी एसआई नमिता टेकाम ने उसे वैधानिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने कहा तो महिला भड़क गई। उसने न केवल हस्ताक्षर करने से इनकार किया, बल्कि ड्यूटी पर तैनात एसआई के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी मीना के खिलाफ धारा 296, 132, 221 और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश कर महिला को रिमांड पर जेल भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...