त्रिपुरा टीटीएएडीसी चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोंडागांव विधायक लता उसेंडी को मिली चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी

कोंडागांव। त्रिपुरा टीटीएएडीसी चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोंडागांव विधायक लता उसेंडी को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। आगामी 12 तारीख को त्रिपुरा राज्य में त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) की 28 सीटों पर चुनाव होना है। चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

त्रिपुरा टीटीएएडीसी चुनाव में 28 सीटों 25 सीट जन जातीय के आरक्षित है। जिसके तहत्  20 किल्ला-बागमा निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार अमर जमातिया के समर्थन में एक भव्य पदयात्रा एवं विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।

लता उसेंडी के नेतृत्व में जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जनजातीय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, क्षेत्र के विधायक रामपदा जमातिया, तुतन दास सहित कई पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।

सभा के दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य में किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए जनता से समर्थन की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और भाजपा के पक्ष में उत्साह देखने को मिला। जनसभा के उपरांत  321 परिवारों के सदस्यों ने विपक्षी दलों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन परिवारों ने राज्य में चल रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामने की बात कही। टीटीएएडीसी चुनाव को लेकर इस तरह की जनसभाएं और समर्थन जुटाने के प्रयास आगामी दिनों में और तेज होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...