छग राज्य महिला फुटबॉल लीग: माता रुखमणि गर्ल्स और जेएल फुटबॉल एकेडमी ने पाई फतह, कल एमजीएम एंबुश एफसी दुर्ग और रायपुर एफसी रायपुर के बीच होगा मुकाबला

भिलाई। पंत स्टेडियम सेक्टर 1 भिलाई में खेले जा रहे द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य महिला फुटबाल लीग चैंपियनशिप के दूसरे चरण में शनिवार को दो मैच खेले गए। आज का पहला मैच माता रूखमणी गर्ल्स एफसी बस्तर और जेआरसी एफसी रायपुर के मध्य खेला गया। इसमें माता रूखमणी गर्ल्स एफसी बस्तर ने 17 – 00 से एकतरफा जीत हासिल की। माता रूखमणी गर्ल्स एफसी बस्तर की ओर से प्रियंका कश्यप ने 4 गोल, लक्ष्मी मंडावी एवं रीपिका कोर्राम ने 3-3 गोल, कृतिका पोयम एवं दिव्या पोयम ने 2-2 गोल, रीत कश्यप, मीना कश्यप एवं संध्या नेताम 1-1 गोल किया।
आज का दूसरा मैच यूनिवर्सल गर्ल्स एफसी दुर्ग और जेएल फुटबाल एकादमी रायपुर के मध्य खेला गया। इसमें जेएल फुटबाल एकाडमी ने 3 – 0 से जीत दर्ज की। जेएल फुटबाल एकाडमी की ओर से पद्मा लटिया ने 6वें, 41वें व 44वें मिनट में तीनों गोल किया। रविवार का मैच एमजीएम एंबुश एफसी दुर्ग व रायपुर एफसी रायपुर के मध्य 3 बजे से खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर आएंगे राहुल गांधी : बोधघाट परियोजना प्रभावितों से...

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना...

सीजेपी प्रोटेस्ट पर सियासत : दिल्ली में ट्रेन, मेट्रो...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले ट्रेनों, इंटरनेट और मेट्रो सेवाओं को बंद किए जाने...

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...