भिलाई में पीलिया का कहर, 15 नए मरीज मिले, 2 बच्चे की हालत गंभीर

दुर्ग। भिलाई के सेक्टर-7 इलाके में पीलिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सेक्टर-7 के सड़क 37 और 38 के आसपास करीब 145 मकानों में रहने वाले कई बच्चे पीलिया से संक्रमित पाए गए हैं। बच्चों के चेहरे और आंखों में पीलापन साफ दिख रहा है, जिससे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को सर्वे कर 15 नए मरीजों की पहचान की है। इनमें दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पहले से भर्ती दो मरीजों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि अब कुल चार बच्चों का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे ने बताया कि टीम ने प्रभावित क्षेत्र के 110 घरों का सर्वे किया। इस दौरान बच्चों और बड़ों की जांच की गई। तीन घरों से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजा गया है। वहीं बीएसपी प्रबंधन और भिलाई निगम की टीम ने भी पानी के सैंपल लिए हैं।

अधिकारियों ने अपील की है कि क्षेत्र के लोग उबला हुआ पानी पिएं, बाहर का खाना न खाएं, साफ-सफाई का ध्यान रखें और लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच कराएं। फिलहाल प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन निगरानी जारी रहेगी।

नालियों में डूबी पाइपलाइन को बदलने का काम शुरू

बीएसपी प्रबंधन ने इलाके में गटर में डूबी पाइप लाइन को बदलने का काम शुरू कर दिया है। मुख्य पाइप लाइन से लेकर घरों तक की पुरानी पाइप लाइन हटाकर नई लाइन डाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पाइप लाइन में गंदा पानी मिलने की आशंका है, इसलिए इसे पूरी तरह बदला जा रहा है। जल संकट की स्थिति न बने, इसके लिए भिलाई निगम प्रशासन ने प्रभावित इलाके में टैंकर से पीने के पानी की सप्लाई शुरू कर दी है। लोगों से साफ और उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...