भिलाई। नक्सलियों ने छोटे-बड़े वारदातों को अंजाम देकर अपने घृणित रूप को उजागर किया है। इस बार भी बीजापुर में घटना को अंजाम देकर शासन व पुलिस विरोधी होने का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री बघेल ने बीजापुर जिले में नक्सली मुठभेड़ की घटना में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट एसबी तिर्की की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। बघेल ने घटना में शहीद जवान तिर्की के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने इस घटना में घायल जवान को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे जवान नक्सलियों की मांद में घुस कर वीरता और साहस के साथ उनसे मुकाबला कर रहे हैं। हमारे जवानों ने नक्सलियों को एक सीमित दायरे में समेट दिया है। हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।
नक्सली मुठभेड़ में असिस्टेंट कमांडेंट शहादत : सीएम ने जताया गहरा दुःख, बोले-जवानों का बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ
खबरें और भी हैं...संबंधित
आत्मसमर्पित नक्सलियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कलेक्टर...
भानुप्रतापपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म करने और भटके हुए लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे पुनर्वास अभियान के बीच अब...
छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा : 9 जिलों...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। चक्रवात 'अर्नब' के बाद अब बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान...
दीपावली पर रायपुर पुलिस का हाईटेक प्लान : ड्रोन...
रायपुर। धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान राजधानी रायपुर में बाजारों की बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक दबाव को संभालने के लिए पुलिस ने...
जूनियर वकीलों को आर्थिक मदद देने की तैयारी :...
बिलासपुर। नए और जूनियर अधिवक्ताओं को शुरुआती दौर में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं। चीफ...
