CG में फर्जी बाबा गिरफ्तार : लोन चुकाने के लिए बना तांत्रिक, पारिवारिक समस्या सुलझाने के नाम पर ठगे लाखों रुपए

बेमेतरा। पारिवारिक समस्याएं सुलझाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले ढोंगी बाबा को बेमेतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम ‘गोरखनाथ शक्ति बाबा’ बताया जा रहा है. बाबा के पास से पुलिस ने लगभग 5 लाख रुपये कीमत के गहने बरामद किए हैं. इस मामले में जांच जारी है.

जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मामला साजा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया का है. शिकायतकर्ता भागवत साहू अपनी बेटी के ससुराल में हो रहे विवाद और कलह से परेशान रहते थे. मोहतरा गांव में रहने वाले जालम दास कोशले ने उनकी मुलाकात बिहार में रहने वाले रविंद्र कुमार देव उर्फ गोरखनाथ शक्ति बाबा से कराई. उसने भागवत साहू को बताया कि घर का पाती (दोष) उखड़ गया है, जिस वजह से विवाद हो रहा है.

पुलिस के अनुसार आरोपी ने दावा किया कि वह अपनी शक्तियों से ठीक कर देगा. इसके बाद ठगी का सिलसिला 10 फरवरी 2026 से शुरू हुआ. आरोपी ने शिकायतकर्ता से 6.63 लाख रुपये कीमत के सोना-चांदी के जेवर और नकदी ऐंठ ली.

33.9 ग्राम सोना भी ठगा
सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि ढोंगी बाबा ने प्रार्थी की गैर मौजूदगी में पत्नी और बेटी को अपनी बातों में फंसा लिया. शुद्धिकरण के नाम पर उसने 33.9 ग्राम (मंगलसूत्र, लॉकेट आदि) और 130 ग्राम चांदी के गहने लेकर फरार हो गया.

ठगी की रकम से लोन चुकाया
शिकायत के बाद पुलिस ने बिहार के दरभंगा जिले के माधोपुर गांव से आरोपी बाबा को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने ठगी से मिली रकम से उसने लोन चुका दिया. फर्जी बाबा को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...