दुर्ग में फ्रॉड करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ : म्यूल खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी, 11 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल खातों के जरिए हो रही ठगी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. थाना मोहन नगर और सुपेला पुलिस की संयुक्त टीम ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि 250 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों के माध्यम से कुल 1 करोड़ 88 लाख 67 हजार 554 रुपये का साइबर फ्रॉड लेनदेन किया गया.

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि भारत सरकार के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर कर्नाटका बैंक और फेडरल बैंक की विभिन्न शाखाओं में संचालित खातों का विश्लेषण किया गया। इसमें पाया गया कि खाताधारक अपने बैंक खाते साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए उपलब्ध कराकर अवैध लाभ कमा रहे थे.

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
साल 2026 के पहले चार महीनों में ही ऐसे मामलों में 150 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जो इस गिरोह की व्यापकता को दर्शाता है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. उन्होंने ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते, एटीएम या ओटीपी की जानकारी किसी से साझा न करें, क्योंकि म्यूल खाते उपलब्ध कराना भी गंभीर अपराध है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...