Durg News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर शादी का वादा कर किया दुष्कर्म, युवती ने शादी करने कहा तो छोड़कर भागा, केस दर्ज

भिलाई। दुर्ग के युवक ने भानुप्रतापुर की लड़की से सोशल मीडिया पर दोस्ती की, फिर शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब लड़की के परिवार ने शादी की बात उठाई तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इस मामले में दुर्ग के मोहन नगर थाने में पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी पहचान साल 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए सौरभ राजपूत निवासी सिकोला भाटा दुर्ग से हुई थी। दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत होने लगी। युवक ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और मिलने के लिए दुर्ग बुलाया। युवती 5 मार्च 2026 को उससे मिलने दुर्ग पहुंची। शिकायत के अनुसार, आरोपी उसे अपने बड़े भाई के घर सिकोला भाटा ले गया। जहां रात के समय उसने शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं माना। घटना के बाद वह कुछ दिनों तक अपनी बुआ के घर पाटन में रही।

उज्जैन भी ले गया घुमाने, वहां भी बनाए संबंध

28 मार्च को आरोपी ने युवती को उज्जैन घुमाने के लिए लेकर गया। इस दौरान भी वो लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। वापस आने के बाद वह उसे दुर्ग में ही अपने पास रखा और शादी का वादा कर बार-बार संबंध बनाता रहा। अंतिम बार 11 अप्रैल 2026 को आरोपी ने युवती को ग्राम संबलपुर अपने नानी के यहां एक रात रखकर दुष्कर्म किया। उसके दूसरे दिन आरोपी ने युवती को उसके गांव छोड़ा।

युवती के घर वालों ने बनाया शादी का दवाब तो भागा

युवती को उसके गांव छोड़ने के बाद आरोपी पर युवती के घर वालों ने शादी करने की बात कही। लेकिन उसने पहले दो साल रुकने की बात कही। इसके बाद में वो फरार हो गया। फोन पर अब आरोपी शादी करने से इंकार कर रहा है। युवती ने प्रताड़ित को होकर पुलिस में इसकी शिकायत की है। मोहन नगर पुलिस ने आरोपी सौरभ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...