खारुन नदी पुलिया मरम्मत का काम पूरा, कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे दोनों पुल पर गाड़ियों की आवाजाही फिर से शुरू

दुर्ग। जिले में कुम्हारी क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे खारुन नदी पुलिया का मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। शुक्रवार को दोनों पुलों को आम नागरिकों और सभी प्रकार के वाहनों के लिए पुनः खोल दिया गया है।

बता दें कि मरम्मत कार्य के चलते पिछले कुछ दिनों से इस मार्ग पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित था, लेकिन अब पुल के खुलने से आवागमन पूरी तरह सामान्य हो गया है। इससे कुम्हारी और आसपास के क्षेत्रों में रोजाना आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।

प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग और दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इस दौरान नागरिकों ने भी पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग किया, जिससे काम समय पर पूरा हो सका।

पुलिस ने जताया आभार
दुर्ग पुलिस ने सभी नागरिकों, स्थानीय निवासियों और इस मार्ग का उपयोग करने वाले लोगों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि वे आगे भी यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। पुल के दोबारा शुरू होने से अब इस महत्वपूर्ण मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और आवाजाही पहले की तरह सुचारू रूप से जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...

रायपुर में होगा NHM कर्मचारियों का महासम्मेलन : 13...

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ द्वारा 13 जून को रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन...