इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी मुम्बई से गिरफ्तार, ऑनलाइन सट्‌टा सिंडिकेट का है मास्टर माइंड, IPL में ‘3 STUMPS’ वेबसाइट बनाकर खिला रहा था सट्टा

रायपुर। इन्फ्लुएंसर और ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट के मास्टर माइंड बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है. ये महादेव सिंडिकेट की तर्ज पर “3 STUMPS” ऑनलाइन वेबसाइट बनाकर आईपीएल मैच में सट्‌टा खिलवा रहा था. 13 अप्रैल को उसके खिलाफ गंज थाने में FIR दर्ज की गई थी.

इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी “3 STUMPS” नामक ऑनलाइन सट्टा बुक का संचालक है, जिसके जरिए देश के कई हिस्सों में सट्टा नेटवर्क फैलाया गया था. जांच में यह भी सामने आया है कि खेमानी मुंबई और उड़ीसा के भुवनेश्वर में किराए के मकानों से अपना अवैध कारोबार संचालित कर रहा था. इन ठिकानों से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा था, जिसमें बड़ी रकम का लेन-देन होता था.

पहले भी जेल जा चुका है खेमानी
रायपुर पुलिस इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी पर पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। 3 साल पहले पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की थी और फाइन लगाया था।

20 सटोरियों को किया था गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच ने कुछ दिन पहले रायपुर सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 20 सटोरियों को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने बाबू खेमानी का नाम उजागर किया था. इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस करते हुए मुंबई में दबिश दी गई.

अलग-अलग शहरों में रहकर करते थे काम
सूत्रों के अनुसार, बाबू खेमानी लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा कारोबार का बड़ा खिलाड़ी माना जाता है. वह डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप के जरिए सट्टा संचालित करता था, जिससे पुलिस के लिए उसे पकड़ना चुनौतीपूर्ण बन गया था. गिरोह के सदस्य अलग-अलग शहरों में रहकर काम करते थे और पैसों का लेन-देन ऑनलाइन माध्यमों से किया जाता था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...