CG – शर्मनाक: 9 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाला 16 वर्षीय किशोर गिरफ्तार, बर्थडे पार्टी के दौरान वारदात को दिया था अंजाम

CG

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। यहाँ एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके ही 16 वर्षीय रिश्तेदार ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी किशोर को अभिरक्षा में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है।

बर्थडे पार्टी में गई थी बच्ची

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 15 मार्च की है। तपकरा थाना क्षेत्र के करडेगा चौकी अंतर्गत एक गांव के निवासी अपनी 9 साल की बेटी के साथ पड़ोसी गांव में एक रिश्तेदार की बर्थडे पार्टी में गए थे। इसी पार्टी में आरोपी 16 वर्षीय किशोर भी आया हुआ था, जो परिवार का ही रिश्तेदार है।

रात करीब 9 बजे केक कटिंग के बाद बच्ची घर के बाहर गई थी। जब वह काफी देर बाद लौटी, तो रो रही थी और उसके कपड़ों पर सूखे पत्ते लगे हुए थे। परिजनों द्वारा पूछे जाने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई कि कैसे आरोपी उसे जबरन खेत में ले गया और पेड़ के नीचे उसके साथ गलत काम किया।

महीने भर बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

मामला गांव और आपसी रिश्तेदारी का होने के कारण परिजन शुरू में हिचकिचा रहे थे। अंततः ग्रामीणों से परामर्श के बाद 15 अप्रैल को परिजनों ने करडेगा चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी किशोर को उसके घर से हिरासत में लिया।

कड़ी धाराओं में कार्रवाई

जशपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65-2 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5-D के तहत मामला दर्ज किया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपी को काल परिसीमा अवधि पर बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।

“जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत गंभीर है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को अभिरक्षा में लिया गया है।” — डॉ. लाल उमेद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...