भिलाई में 15 जुआरी गिरफ्तार, 1.14 लाख कैश, 15 मोबाइल और 5 बाइक जब्त

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेल रहे 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने कोसनाला के पास की गई। पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी जुआ के फड़ को संचालित करने वाले का पार्टनर है। इन सभी के पास से कुल 1 लाख 14 हजार रुपए कैश मिले। इसके अलावा 15 मोबाइल और 5 दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4.5 लाख रुपए बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह जुए का फड़ लंबे समय से संचालित हो रहा था। पुलिस ने सूचना मिलते ही रेड मारकर कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों में विक्की साहनी (34) निवासी मल्हा पारा सुपेला, विनय (36) निवासी सेक्टर 7 भिलाई, हिमांचल दास (56) निवासी आदर्श नगर दुर्ग, शैलेन्द्र यादव (30) निवासी गया नगर दुर्ग, हेमलाल ढीमर (26) निवासी रूआबांधा भिलाई, सतीश गुर्दे (48) निवासी कोसा नगर सुपेला, विज्जू जैन (50) निवासी अहिवारा, किशन साहू (46) निवासी बजरंग नगर रायपुर शामिल है।

इसके अलावा सोनू कुमार साव (21) निवासी राम नगर सुपेला, जशवंत साहू (26) निवासी खोरपा अभनपुर, लक्की साहू (28) निवासी बेदरी थाना राखी, जुलेश लाल (44) निवासी शंकर नगर दुर्ग, हीरा सिंह (30) निवासी सुपेला, मोहम्मद अरशद अंसारी (27) निवासी कैंप 2 छावनी और दिनेश साव (41) निवासी कांट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि जुआ खेलने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब जिले भर में संचालित हो रहे जुए के फड़ की जांच में जुट गई है। पुलिस लगातार इसकी खोजबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...