दुर्ग में पुलिसकर्मी के बेटे पर चाकू से हमला, कॉल कर बुलाया फिर किया वार, हालत गंभीर

भिलाई। दुर्ग में एक पुलिसकर्मी के बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बदमाशों ने पहले युवक को फोन कर कातुलबोर्ड के मैदान में बुलाया और वहां पहुंचते ही उस पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है।

घायल युवक का नाम टिकेश्वर यादव (25) बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने टिकेश्वर को किसी बहाने से फोन कर मैदान में बुलाया था। जैसे ही वह वहां पहुंचा, पहले से मौजूद हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

इस हमले में युवक के पेट, सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल टिकेश्वर यादव के पिता भोलानाथ साहू पुलिस विभाग में हैं और सीएफ बटालियन में पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि वे आईजी की गाड़ी चलाते हैं। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी नवीन राजपूत, मोहन नगर पुलिस टीम और सीएसपी दुर्ग सिटी हर्षित मेहर अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि इस मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी हमलावरों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। विवाद की असल वजह क्या है पुलिस अब इस पहलु पर भी जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...