वेदांता पावर प्लांट हादसा : मृतकों की संख्या पहुंची 24, झारखंड के एक और मजदूर ने तोड़ा दम

रायगढ़। वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। रायगढ़ स्थित लखीराम मेडिकल कॉलेज में भर्ती गंभीर घायल मजदूर मनीष कुमार ने आज दम तोड़ दिया।

मृतक मनीष कुमार झारखंड का निवासी था और हादसे के बाद से गंभीर रूप से झुलसा हुआ था। डॉक्टरों की लगातार कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

हादसे में घायल अन्य मजदूरों की हालत भी बेहद नाजुक बनी हुई है। फिलहाल 9 मजदूर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जो 80 से 90 प्रतिशत तक झुलसे हुए बताए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि वेदांता पावर प्लांट में हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं इस मामले में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत कई लोगों की खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...