Durg News: पत्नी से अफेयर के शक में धारदार हथियार से युवक पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग में पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल को नयापारा निवासी परदेशी राम निर्मलकर (55) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि, उनके बेटे हेमंत निर्मलकर पर 18 अप्रैल की रात करीब 10 बजे हमला किया गया।

उतई तिराहा के पास हुआ हमला

घटना उतई तिराहा स्थित टेम्पो स्टैंड के पास, बबला होटल के सामने हुई। शिकायत के अनुसार आरोपी अंकित सिन्हा ने हेमंत पर धारदार हथियार से हमला किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे शंकरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर था शक

पुलिस को बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी के संबंधों को लेकर शक था। इसी बात को लेकर वह हेमंत से रंजिश रखता था। इसी वजह से उसने हमला किया। सिटी कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी अंकित सिन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

आरोपी के कब्जे से हथियार जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार भी जब्त कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...