भिलाई टाउनशिप में शराब दुकान खुलने पर बवाल: भिलाई विकास मंच ने खोला मोर्चा, सेक्टर-6 ए मार्केट में गुपचुप तरीके से दुकान खोलने का आरोप

भिलाई। स्टील सिटी के रिहायशी इलाके में शराब दुकान खोलने के फैसले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को भिलाई विकास मंच ने सेक्टर-6 ए मार्केट में नई खुली अंग्रेजी शराब दुकान का कड़ा विरोध करते हुए इसे तत्काल हटाने की मांग की है। मंच के कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

गुपचुप तरीके से दुकान खोलने का आरोप

भिलाई विकास मंच के संयोजक नितेश मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त कलेक्टर एस. थॉमस को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। मंच का आरोप है कि बीते 19 अप्रैल को आबकारी विभाग और बीएसपी (BSP) प्रबंधन की मिलीभगत से टाउनशिप के सेक्टर-6 ए मार्केट में गुपचुप तरीके से अंग्रेजी शराब दुकान खोल दी गई, जिसकी भनक लगते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है।

स्कूल और धार्मिक स्थलों का हवाला

नितेश मिश्रा ने आबकारी विभाग की इस कार्रवाई को संवेदनहीनता करार देते हुए कहा कि जिस स्थान पर शराब दुकान खोली गई है, उसके 1 किलोमीटर के दायरे में:

  • दो उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित हैं।
  • कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल हैं।
  • यह पूरी तरह से एक सघन रिहायशी क्षेत्र (Residential Area) है।

मंच का कहना है कि टाउनशिप जैसे व्यवस्थित क्षेत्र में शराब दुकान खुलने से न केवल स्कूली बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा, बल्कि क्षेत्र का माहौल और सुरक्षा व्यवस्था भी खराब होगी।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन सौंपने के दौरान नितेश मिश्रा ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन इस मदिरा दुकान को तत्काल वहां से नहीं हटाता है, तो भिलाई विकास मंच स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से विजय शुक्ला, अशोक जैन, प्रदीप पांडे, राजकुमार और अभिषेक चिट्ठे सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...