भूपेश बघेल और सौम्या की AI वीडियो हो रहा वायरल, कांग्रेस ने की FIR और गिरफ्तारी की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

भिलाई। दुर्ग में एक AI जनरेटेड वीडियो को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

दरअसल इंस्टाग्राम पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पूर्व उप सचिव रही सौम्या चौरसिया को लेकर एक AI वीडियो तेजी से फैलाया जा रहा है। इस वीडियो में दोनों को आपत्तिजनक अंदाज में दिखाया गया है, जिसे लेकर विरोध शुरू हो गया है।

इस मामले को लेकर रविवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल और भिलाई नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दुर्ग एसपी से मुलाकात की। कांग्रेसी नेताओं ने मांग की है कि वीडियो बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी की जाए। साथ ही संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट को भी बैन करने की मांग उठाई गई है।

भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि इससे पहले भी सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो सामने आए हैं, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस पर दबाव है और कार्रवाई में भेदभाव किया जा रहा है।

दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ लगातार गलत टिप्पणियां की जा रही हैं और उनकी छवि खराब करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग फर्जी पेज बनाकर इस तरह की सामग्री फैला रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के भीतर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...