राजनांदगांव में भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी, 2 की मौत, 11 लोग घायल

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. खड़गांव थाना क्षेत्र में एक मालवाहन गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

राजनांदगांव में आयोजित उर्स में शामिल होने के बाद मोहला मानपुर का रहने वाला एक परिवार लौट रहा था. नेशनल हाईवे 930 में वाहन बीटेझर और पैंदुर के बीच अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. 11 घायल हो गए. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार परिवार मोहला मानपुर का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ. उर्स में शामिल होने की वजह से वाहन चालक रात भर सो नहीं पाया था. दुर्घटना के बाद खड़गांव थाना प्रभारी संजय यादव और अन्य पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...