CG News : बॉयफ्रेंड संग भागी पत्नी नहीं लौटी, 3 दिन तक मनाने की कोशिश के बाद पति ने लगाई फांसी

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी को मनाने पहुंचे एक पति ने प्रेमी के घर के सामने ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम किलेपार (रनचिरई) निवासी 42 वर्षीय परमानंद यादव की पत्नी कुछ दिनों पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। पत्नी के जाने के बाद परमानंद लगातार उसे वापस घर लाने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से पत्नी को मनाने में जुटा हुआ था, लेकिन पत्नी ने उसके साथ लौटने से इनकार कर दिया।

निराश होकर परमानंद यादव अपनी पत्नी के प्रेमी के गांव चौरेल (अर्जुन्दा) पहुंचा। इसी दौरान उसने प्रेमी के घर के सामने ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उसका शव फंदे पर लटका हुआ मिला, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही अर्जुन्दा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों को लेकर परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...