CG में 2 नाबालिगों के साथ गैंगरेप, शादी से लौटने के दौरान 7 दरिंदो ने बुझाई हवस की आग

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 7 युवकों ने दो नाबालिगों के साथ गैंगरेप किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र है।

जानकारी के मुताबिक घटना 24 अप्रैल की रात की है। चार नाबालिग सहेलियां दूसरे मोहल्ले में आयोजित शादी समारोह देखने के लिए शाम करीब 7 बजे गई थीं। रात करीब 10 बजे वे शादी समारोह से वापस लौट रही थीं। इस दौरान हाईस्कूल के पास 5 से 6 बाइक में सवार करीब 12 युवकों ने उन्हें घेर लिया और पकड़ने की कोशिश की। युवकों को देखकर एक नाबालिग मौके से भाग निकली। बाकी तीन को युवकों ने पकड़ लिया।

एक नाबालिग को युवकों ने बाइक में बैठाकर दूर ले गए और खेत में चार युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पकड़ी गई दूसरी नाबालिग के साथ हाईस्कूल मैदान के पास ही तीन युवकों ने दरिंदगी की। दोनों की उम्र 15 साल से कम है।

एक नाबालिग बाइक से कूदकर भागी

13 साल की किशोरी को युवक बाइक में बैठाकर दूर ले जा रहे थे। वह बाइक में पीछे बैठने की जिद पर अड़ गई तो युवकों ने उसे पीछे बैठाया। फिर रास्ते में किशोरी बाइक से कूदकर भाग निकली। युवकों ने करीब 2 किलोमीटर तक उसका पीछा भी किया, लेकिन वह खेतों के रास्ते भाग निकलने में कामयाब रही।

दूसरे दिन थाने पहुंची किशोरी, नहीं हुआ एक्शन

गैंगरेप पीड़िताएं रात करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच किसी तरह घर पहुंचीं। डर के कारण उन्होंने घटना की जानकारी तुरंत नहीं दी। 25 अप्रैल की शाम को एक पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि पुलिस ने उसी समय एफआईआर दर्ज नहीं की और न ही एमएलसी कराया। पीड़ित को अगले दिन आने के लिए कहा गया। दूसरे दिन दोनों पीड़िता थाने पहुंची। इसके बाद पुलिस ने दोनों का एलएलसी कराया।

26 अप्रैल को 4 के खिलाफ FIR

एक नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने 26 अप्रैल को प्रियांशु खलखो, आशीष, राहुल और एक अन्य युवक के खिलाफ धारा 70 (2) BNS और पाक्सो एक्ट की धारा 4(2), 5(जी), 6 के तहत एफआईआर दर्ज की है। दूसरे मामले में FIR तक दर्ज नहीं की गई है।

पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

इस मामले में जिला पंचायत सदस्य रतनी नाग का कहना है कि पुलिस ने तत्काल न तो एफआईआर दर्ज की और न ही एमएलसी ही कराया। पुलिस ने सिर्फ एक किशोरी के साथ गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की। तत्काल सीतापुर के पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए।

ASP ने की गैंगरेप की पुष्टि

इधर, मामले में एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि दो किशोरियों के साथ गैंगरेप की शिकायत दर्ज की गई है। दो किशोरियों के साथ गैंगरेप हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...