पांच राज्यों के चुनाव पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान, कांग्रेस को बताया डूबती नाव, भूपेश बघेल पर भी साधा निशाना

रायपुर। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर राज्य के वित्त मंत्री चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के लिए हर राज्य में परिणाम सुखद रहने वाले हैं और पार्टी लगातार मजबूत हो रही है।

वित्त मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे “डूबती नाव” बताया। उनका कहना है कि देशभर में कांग्रेस कमजोर होती जा रही है, जबकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी लगातार मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है, वहां विकास कार्य बेहतर हुए हैं और जनता का भरोसा पार्टी पर बढ़ा है।

असम में हैट्रिक का दावा, केरल-बंगाल में भी मजबूती का भरोसा

चौधरी ने असम में बीजेपी की हैट्रिक जीत का दावा करते हुए कहा कि 2011 में पार्टी के पास सिर्फ 5 सीटें थीं, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के साथ रहने वाले दलों का लगातार सफाया हो रहा है।

केरल में भी बीजेपी की स्थिति बेहतर होने की बात कहते हुए उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस अब पूरी तरह कमजोर हो चुकी है और देश को आगे बढ़ाने का काम केवल बीजेपी ही कर रही है।

पश्चिम बंगाल को लेकर उन्होंने कहा कि 2016 में बीजेपी के पास सिर्फ 3 सीटें थीं, जो 2021 में बढ़कर 77 हो गईं। इस बार उन्होंने 180-190 सीटों का आंकड़ा पार करने का दावा किया। उनके मुताबिक, बंगाल की जनता का भरोसा बीजेपी पर तेजी से बढ़ा है और मोदी सरकार के काम का असर चुनावी नतीजों में साफ दिखेगा।

भूपेश बघेल पर भी साधा निशाना

वित्त मंत्री ने भूपेश बघेल के असम में कांग्रेस की जीत के दावे पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भूपेश बघेल जाते हैं, वहां कांग्रेस का नुकसान होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली बार असम चुनाव के दौरान, जब छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा क्षेत्र में नक्सली हमले हो रहे थे और जवान शहीद हो रहे थे, तब भूपेश बघेल गुवाहाटी में रोड शो कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भी कांग्रेस को नुकसान हुआ था और इस बार भी आंकड़े यही कहानी बताएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...