सराफा कारोबारी के मैनेजर से एक करोड़ की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने तलवार से किया हमला, फिर जेवर से भरा बैग छीनकर भागे

रायपुर। खरोरा इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर पर हमला कर अज्ञात बदमाशों ने करीब 1 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, विनीत सोनी के ज्वेलरी शोरूम का मैनेजर तिल्दाडीह स्थित दुकान बंद कर जेवरात लेकर खरोरा लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार 2 से 3 अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने तलवार से हमला कर मैनेजर को गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके पास रखे गहनों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घायल मैनेजर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार खरोरा इलाके में महावीर ज्वैलर्स के नाम से सराफा दुकान है। इसका संचालन जैन परिवार करता है। खरोरा इलाके में महावीर ज्वैलर्स की दो दुकान है। महावीर ज्वैलर्स में मैनेजर का काम टीकाराम शर्मा देखते है। मैनेजर टीकाराम शर्मा मंगलवार की शाम को ब्रांच से जेवरात लेकर खरोरा लौट रहा था। शाम सात बजे आंधी-पानी के कारण वो तिल्दाडीह मोड के पास खड़े हो गए। पानी रुकने पर जैसे ही आगे बढ़े इस दौरान बाइक सवार आरोपियों ने उनके सिर में तलवार मारी।

मैनेजर शर्मा कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपी बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी महावीर ज्वैलर्स के प्रबंधन को दी। प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...