प्रदीप मिश्रा की कथा के नाम पर लाखों की ठगी : कथा के लिए दी झूठी तारीख और जमा करवा लिए 21 लाख

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में कथावचाक प्रदीप मिश्रा(सीहोर वाले) की शिवपुराण कथा के आयोजन के नाम पर 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. इस मामले में अंबागढ़ चौकी की भोलेनाथ सेवा समिति ने छुरिया ब्लॉक के हालेकोसा निवासी दिनेश साहू पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है.

दो किश्तों में लिए थे पैसे
जानकारी के मुताबिक दिनेश साहू वह व्यक्ति है जो हर साल अपने गांव में प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन कराता है. शिकायतकर्ता ने बताया कि इस बार भी दिनेश साहू ने दो किश्तों में पैसे लिए थे. इतना ही नहीं दिनेश ने आयोजकों को कथा की झूठी तारीख भी दे दी थी. लेकिन जब शक हुआ तो रकम वापस मांगी गई तो वह मुकरने लगा.

आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपचंद रजक का कहना है कि जानकारी मिली थी कि इस कथा का आयोजन दिनेश साहू के माध्यम से करवाया जा रहा है. इसके बाद समिति के अध्यक्ष उसके गांव पहुंचे और आयोजन को लेकर चर्चा की. दिनेश ने आयोजन के लिए नगद राशि देने को कहा. पहले पांच लाख और बाद में 16 लाख रुपये उसे दिए गए. दिनेश ने जल्द ही कथा की तारीख बताने का भरोसा दिलाया.

दिनेश साहू ने दी थी तारीख
दिनेश ने कुछ दिनों बाद 8 मई से 14 मई कथा की तरीख दी. लेकिन बाद में पता चला कि इन दिनों तो पंडित प्रदीप मिश्रा का रांची में कार्यक्रम तय है. लेकिन तब तक समिति द्वारा बैनर पोस्टर लगवाएं जा चुके थे. मेहमानों को आमंत्रित किया जा चुका था. इसी दौरान समिति को कथित धोखाधड़ी की जानकारी मिली.

कथित आरोपी ने क्या कहा?
इस मामले में आयोजकों ने सीहोर जाकर भी शिकायत की लेकिन उनकी नहीं सुनी गई. कथित तौर पर आरोपित दिनेश साहू का कहना है कि समय पर आयोजकों ने पैसा नहीं दिया इसलिए कथा निरस्त हुई. लेकिन समिति ने नगद राशि दी है। दिनेश साहू ने दावा किया कि वह पैसे वापस कर रहा है. पांच लाख रुपये टेंट वाले के पास जमा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...