Durg News : कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित, बंटवारे के नाम पर ली थी 45 हजार रुपए की रिश्वत

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बुजुर्ग से रिश्वत लेने वाले अहिवारा पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर को निलंबित कर दिया है। पटवारी ने भूमि बंटवारे के नाम पर बुजुर्ग महिला से 45 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

कलेक्टर ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच तहसीलदार अहिवारा ने की। जांच के दौरान वायरल वीडियो के परिप्रेक्ष्य में प्रार्थी अमन कुमार टंडन और हल्का पटवारी लेकेश्वर का बयान लिया गया। इससे पता चला कि प्रार्थी अमन ने भूमि बंटवारा के नाम पर पटवारी को 45,000 रुपए दिए हैं। पटवारी ने अपने कथन में स्वीकार किया कि उसने पक्षकार की माता से रिश्वत ली है।

अपने बचाव में पटवारी ने यह भी बताया कि वह वेतन मिलने के बाद राशि लौटाने वाला था। जांच के बाद एसडीएम महेश राजपूत ने पटवारी की कार्यशैली को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-03 एवं नियम-14 के विपरीत और कदाचरण की श्रेणी में पाया। इसी आधार पर पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। पटवारी को निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...