CG News : जेल अधीक्षक ने किया प्रहरी को निलंबित, रिश्वत लेते वायरल हुआ था वीडियो

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ उपजेल से रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। उपजेल में पदस्थ प्रहरी संतोष तिवारी का 50 हजार रुपये रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रहरी कथित तौर पर “राधे-राधे” बोलते हुए रिश्वत की रकम जेब में रखते नजर आ रहा है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक ने प्रहरी को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, विचाराधीन कैदियों को प्रताड़ित करने और उनसे अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि एक विचाराधीन कैदी के परिजनों से करीब 1 लाख 30 हजार रुपये तक की वसूली की गई। पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हो गया है, जिसके सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद जेल अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रहरी संतोष तिवारी को निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के सामने आने के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में भाई ने ही बिल्डर के नाम पर...

भिलाई। शहर में कारोबारी के नाम और पहचान का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया...

वोट चोरी के मुद्दे पर BJP का कांग्रेस को...

रायपुर। ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान के बीच भाजपा सांसद एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता...

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के...

बस्तर दशहरा को लेकर दीपक बैज का BJP पर...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला...