पिकनिक से लौट रहे युवकों का ऑटो खाई में गिरा, 2 की मौत, 7 से अधिक घायल

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि 7 से अधिक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खरमोरा बस्ती निवासी करीब 10 युवक कारीघाट क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए थे। वापस लौटते समय सतरंगा मुख्य मार्ग पर पुल के नीचे ऑटो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि कई युवक वाहन के नीचे दब गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर निजी वाहनों से बालको अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल कुछ युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

इस हादसे में खरमोरा निवासी 20 वर्षीय सत्यम यादव, पिता रामकुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घायलों में 19 वर्षीय विष्णु कंवर, 22 वर्षीय भवानी कंवर, 23 वर्षीय नीरज कुमार, 20 वर्षीय वासु कंवर सहित अन्य युवक शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां माहौल गमगीन हो गया। जिला अस्पताल चौकी की सूचना पर बालको थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ऑटो में क्षमता से अधिक सवारी बैठाना, तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...