नौकरानी निकली चोर : मालिक के घर से 12 लाख के गहने पार, आरोपी महिला, पति और जीजा गिरफ्तार

दुर्ग। नेवई थाना पुलिस ने घर में काम करने वाली महिला द्वारा अपने मालिक के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख 22 हजार रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, रिसाली के आशीष नगर निवासी दुर्गा प्रसाद नागपुरे ने घर में अधिक काम होने के कारण मालती ध्रुव नामक महिला को दो दिनों के लिए काम पर रखा था। काम समाप्त होने के बाद जब उन्होंने अलमारी की जांच की तो उसमें रखे सोने-चांदी के गहने गायब मिले। इसके बाद उन्होंने नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में बताया गया कि अलमारी में रखे पर्स से सोने का हार, मांगटीका, नथ, हाथ के कड़े, मंगलसूत्र तथा कान के तीन जोड़ी टॉप्स समेत करीब 14.5 ग्राम सोने के आभूषण चोरी हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान घर में काम करने वाली मालती ध्रुव, उसके पति देवीलाल ध्रुव और जीजा हेमलाल मांडवी पर संदेह हुआ। तीनों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

पूछताछ में मालती ध्रुव ने बताया कि उसने मालिक के घर की अलमारी से गहने चोरी कर अपने पति और जीजा की मदद से कुछ आभूषण मुथूट फाइनेंस में गिरवी रख दिए थे और उसके एवज में लोन प्राप्त किया था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से गिरवी रखने की रसीद, मोबाइल फोन, एक लाख रुपये नकद, एक स्कूटी और तीन मोबाइल फोन समेत कुल 12.22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। नेवई थाना पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...