CG News : बोरी में कई टुकड़ों में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

कवर्धा। खेत में एक बोरी के भीतर युवक का शव कई टुकड़ों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात आरोपियों ने युवक की हत्या करने के बाद शव को कई टुकड़ों में काटकर बोरी में भर दिया और खेत में फेंक दिया। यह घटना कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के सोंढा गांव की है।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को खेत की ओर से तेज बदबू आने पर संदेह हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पांडातराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने बोरी खोलकर देखा तो अंदर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, जिसे कई हिस्सों में काटा गया था। घटना की भयावहता देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सन्न रह गए। मृतक की पहचान कोमल वर्मा निवासी बैहरसरी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो साक्ष्य जुटाने और जांच में जुटी हुई है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...