CG News : पत्नी के चरित्र पर शक में शिक्षक और बेटे ने की युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते एक शिक्षक और उसके बेटे पर युवक की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुंगेली निवासी शिक्षक शिव कांबले को अपनी पत्नी और दावेंद्र बघेल के बीच कथित संबंधों को लेकर शक था। इसी संदेह के चलते उसने अपनी पत्नी पर दबाव बनाकर दावेंद्र बघेल को बिलासपुर स्थित घर बुलवाया।

बताया जा रहा है कि दावेंद्र के घर पहुंचते ही आरोपी पिता-पुत्र ने उसे घेर लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।

मामले में एक अहम तथ्य यह भी सामने आया है कि महिला को किसी अनहोनी की आशंका थी। इसी वजह से वह घटना से पहले थाने पहुंची थी और पुलिस को सूचना देने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही वारदात हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने फरार होने की तैयारी कर रहे आरोपी शिक्षक और उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...