CG Crime : खाना खाने के दौरान विवाद, कोटवार और उसके बेटों ने ग्रामीण को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम उरबा में खाना खाने के दौरान हुए विवाद के बाद गांव के कोटवार ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर एक ग्रामीण की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम उरबा निवासी दामोदर राठिया (35 वर्ष) ने शनिवार रात गांव के कोटवार हरिराम चौहान (50 वर्ष) को अपने घर भोजन के लिए बुलाया था। बताया जा रहा है कि खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर हरिराम चौहान ने अपने दोनों बेटों आकाश चौहान (22 वर्ष) और एक नाबालिग को फोन कर मौके पर बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर दामोदर राठिया पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

7 से 8 बार चाकू से किए वार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने दामोदर राठिया पर 7 से 8 बार चाकू से वार किए। गंभीर रूप से घायल दामोदर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।

गांव में फैली दहशत

हत्या की इस वारदात के बाद ग्राम उरबा में भय और तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही तमनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने हत्या में शामिल हरिराम चौहान, उसके पुत्र आकाश चौहान और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...