विधायक-नायब तहसीलदार विवाद पर बढ़ा बवाल, आज से हड़ताल पर प्रदेशभर के तहसीलदार

सरगुजा। सीतापुर के भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिक के बीच हुए विवाद ने अब प्रदेशव्यापी आंदोलन का रूप ले लिया है। घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने सोमवार से कामबंद-कलमबंद आंदोलन शुरू कर दिया है। इसके तहत प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर रहते हुए अपने कार्यों का बहिष्कार कर रहे हैं।

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि 27 मई को विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिक के बीच हुए विवाद से प्रशासनिक अधिकारियों में नाराजगी है। संगठन ने मामले में विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के आह्वान पर शुरू हुए इस आंदोलन का असर राजस्व विभाग के कामकाज पर पड़ने की संभावना है। तहसील और राजस्व कार्यालयों में नामांतरण, सीमांकन, जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र सहित कई प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

संघ का कहना है कि जब तक मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन और शासन की नजर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...