भिलाई-रायपुर में ED का छापा, कई ठिकानों पर चल रही जांच

भिलाई/रायपुर। ईडी की टीम ने बुधवार सुबह राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले के इस्पात नगरी भिलाई में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार, ED की टीम सुबह करीब 6 बजे चार सफेद रंग की इनोवा वाहनों में भिलाई पहुंची और अलग-अलग स्थानों पर जांच शुरू की।

सूत्रों के मुताबिक, भिलाई के सेक्टर-10 और नेहरू नगर क्षेत्र में ED की टीम दस्तावेजों की जांच और पूछताछ की कार्रवाई कर रही है। छापेमारी के दौरान सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। भिलाई में रिटायर्ड IAS जेके ध्रुव के यहां रेड पड़ी है। सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के यहां भी छापा पड़ा है। रायपुर में पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के घर भी ईडी की टीम जांच पड़ताल कर रही। बताया जा रहा कि यह कार्रवाई सीजीपीएससी घोटाले से जुड़ा है।

कार्रवाई से जुड़े अधिकारियों ने फिलहाल मामले में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। ED की कार्रवाई के चलते संबंधित क्षेत्रों में सुबह से ही हलचल का माहौल है। टीम द्वारा दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और मामले से जुड़ी अधिकृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...