यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला, NDPS मामले की जांच में गई थी टीम

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सादी वर्दी में पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों ने चोर समझ लिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और हमला हो गया।

जानकारी के अनुसार, रायपुर पुलिस की टीम एक मामले में कार्रवाई के लिए कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में पहुंची थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों की पहचान नहीं कर पाई और उन्हें संदिग्ध समझते हुए घेर लिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया।

हमले में छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान जगदेव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, घायल पुलिसकर्मी की हालत पर भी नजर रखी जा रही है।

इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ अग्रणी, ‘जल...

रायपुर। बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में...