पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की भाभी और भतीजी की हत्या की, पुलिस हिरासत में आरोपी

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने अपनी भाभी और भतीजी की हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही दाढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हेमलाल आदिल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी हेमलाल आदिल का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। बताया जा रहा है कि वह पूर्व में हत्या के एक मामले में करीब 10 साल की सजा काट चुका है। जेल से रिहा होने के बाद उसने एक बार फिर गंभीर वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...