आकाशीय बिजली का कहर : खेत में काम कर रही मां-बेटी की मौत, गांव में पसरा मातम

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक मां और उसकी बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों खेत में काम कर रही थीं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पतरापारा का है। गांव निवासी प्रमोद कुमार टेकाम (22) ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी परिजन मानती टेकाम (33) और उनकी 14 वर्षीय बेटी विमला टेकाम खेत में काम करने गई थी। दोपहर करीब 2:10 बजे अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए मां-बेटी खेत के पास स्थित एक सेमर के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद ग्राम पतरापारा में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बारिश और गरज-चमक के दौरान पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : स्कूल में अश्लीलता मामले में बड़ी...

जांजगीर-चांपा। जिले के खैरवार पारा बोडसरा स्थित शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक और शिक्षिका के अश्लील वीडियो मामले में जिला शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई...

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 5 स्टार होटलों...

रायपुर। राजधानी रायपुर के होटल हयात में लाखों रुपये की ठगी और होटल का लैपटॉप लेकर फरार होने वाले देश के सबसे शातिर होटल...

नव्या मलिक ड्रग्स केस में SIT गठित, सप्लाई नेटवर्क...

रायपुर। राजधानी रायपुर में चर्चित हाईप्रोफाइल नव्या मलिक ड्रग्स मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।...

आलेख : पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में फिर भड़का...

नई दिल्ली। यह लेख लिखे जाने तक, पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में स्थिति बेहद तनावपूर्ण है। एक बार फिर, वहाँ गंभीर...