CG News : स्कूल में अश्लीलता मामले में बड़ी कार्रवाई, शिक्षक-शिक्षिका निलंबित

जांजगीर-चांपा। जिले के खैरवार पारा बोडसरा स्थित शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक और शिक्षिका के अश्लील वीडियो मामले में जिला शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। डीईओ ने शिक्षक विकास शुक्ला को निलंबित कर दिया है। वहीं मामले में संबंधित शिक्षिका की पहचान होने के बाद उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों शिक्षकों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था। हालांकि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि शिक्षक और शिक्षिका की पहचान स्कूल के कर्मचारियों एवं संकुल समन्वयक द्वारा की गई थी। जांच के दौरान दोनों का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों के विपरीत पाया गया, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। फिलहाल शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ब्लू वाटर खदान में 77 घंटे बाद मिला आदिल...

रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद शनिवार देर रात पानी की...

दिव्यांगजनों के लिए 31 अगस्त को रोजगार मेला, 30...

रायपुर। दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर एवं डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन के पीडब्ल्यूडी सेंटर के संयुक्त...

मंत्री ओपी चौधरी को भाजपा की राष्ट्रीय ‘सेवा संकल्प...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान समिति’ का गठन किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में गठित...

CG के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया को हाईकोर्ट का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य के स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के खिलाफ न्यायालय की अवमानना के मामले में सख्त रुख अपनाया है। जस्टिस विभू...