CG Crime : बर्थडे पार्टी में खूनी विवाद, कैंपर से कुचलकर युवक की हत्या, आरोपी फरार

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिसोर्ट में शुक्रवार देर रात आयोजित बर्थडे पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गई। पार्टी के दौरान हुए विवाद में दीपका निवासी उज्जवल सिंह की कैंपर वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी तुषार ढांढा वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्टर विकास कुमार हुडा के जन्मदिन के मौके पर दीपका क्षेत्र से करीब 20 से 25 युवक मीरा रिसोर्ट पहुंचे थे। रात करीब 1:30 बजे पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपी ने कथित रूप से कैंपर वाहन से उज्जवल सिंह को कुचल दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पार्टी में अफरा-तफरी मच गई।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, पार्टी में शराब का सेवन किया गया था और नशे की हालत में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: सर्पदंश से दो सगे मासूम भाइयों की...

अंबिकापुर/बलरामपुर। बलरामपुर जिले के पिपरसोत तुर्रापारा गांव में सर्पदंश की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो...

बॉयफ्रेंड के लिए गर्लफ्रेंड बनी चोर, 2 साल से...

दुर्ग। बॉयफ्रेंड को पैसों की जरूरत थी। उसने मदद मांगी तो गर्लफ्रेंड ने ऐसा रास्ता चुना, जिसने उसे सीधे जेल पहुंचा दिया। जिस परिवार...

सरकारी नौकरी: सहायक ग्रेड-3 के 64 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं विधि और विधायी...

दुर्ग में दो मासूम बहनों से दरिंदगी, आरोपी खेलने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दो सगी मासूम बहनों के साथ पिछले चार...