घुरवा गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की मौत, घर के बाहर खेलते वक्त हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम

गरियाबंद। जिले के कोपरा में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां घर के बाहर खेल रहे दो मासूम भाई-बहन की कचरा फेंकने के लिए बने गड्ढे (घुरवा) में डूबने से मौत हो गई। लगातार बारिश के कारण गड्ढे में 10 से 12 फीट तक पानी भरा हुआ था।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत कोपरा के तर्रा रोड निवासी बिसेलाल साहू के पोते योगेश साहू (6 साल) और पोती सुमन साहू (5 साल) बारिश रुकने के बाद घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान घर से सटे घुरवा गड्ढे में वे डूबे हुए मिले। आशंका जताई जा रही है कि खेलते समय उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए।

लगातार बारिश के चलते गड्ढे में करीब 10 से 12 फीट पानी भरा हुआ था, जिससे दोनों बच्चे बाहर नहीं निकल सके। जब काफी देर तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की।खोजबीन के दौरान दोनों बच्चों को घुरवा गड्ढे में पाया गया। ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : चरित्र शंका में पत्नी और युवक...

सरगुजा। जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक में...

बलरामपुर। जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात मजदूर गंभीर रूप...

पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर 12...

दुर्ग। पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में उतई पुलिस ने दो...

IGKV पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रोफेसर समेत...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की कीट विज्ञान परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच...