छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: GPM कलेक्टर संतोष देवांगन 2 महीने में ही हटाए गए, विजय दयाराम को मिली कमान; 5 IAS अफसरों के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा फेरबदल करते हुए 5 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) के कलेक्टर संतोष कुमार देवांगन को महज दो महीने के भीतर ही पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब विजय दयाराम को जीपीएम का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

संतोष देवांगन का सबसे छोटा कार्यकाल, भेजे गए स्कूल शिक्षा विभाग
बता दें कि संतोष देवांगन को बीते 6 मई को जारी एक आदेश में जीपीएम (GPM) का कलेक्टर बनाया गया था। 6 जुलाई को ही उन्होंने अपने कार्यकाल के दो महीने पूरे किए थे, जिसके तुरंत बाद सरकार ने उन्हें हटा दिया। संतोष देवांगन को अब रायपुर में स्कूल शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

सुमित अग्रवाल बने सूडा के नए CEO
इस प्रशासनिक फेरबदल में दुर्ग नगर निगम के कमिश्नर सुमित अग्रवाल का भी तबादला किया गया है। उन्हें अब सूडा (राज्य शहरी विकास अभिकरण – SUDA) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Jobs: 24 जिलों में सहायक ग्रेड-3 के 100...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर देने और जिला स्तरीय प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में...

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...