बड़ी खबर: 1 मार्च से शुरू होगी घर बैठे ऑनलाइन शिकायत की सुविधा, सीएम बघेल ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सामान्यजन से जुड़े विभागों जैसे राजस्व, पुलिस, विद्युत, स्वास्थ्य तथा नगरीय निकाय से सम्बंधित जनसमस्याओं का समय सीमा में निराकारण सुनिश्चित करने के लिए जनसमस्याओं के आवेदनों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की व्यवस्था करने के निर्देश मुख्य सचिव को दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह प्रयास किया जाये कि 01 मार्च 2022 से जनशिकायतों के निराकरण की स्थिति की ऑनलाईन मानिटरिंग की सुविधा आरंभ हो जाये। उन्होंने कहा है की मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्य सचिव के स्तर से जन शिकायतों के निराकरण की स्थिति की ऑनलाइन मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही आम जन के लिये यह सुविधा हो कि राज्य के किसी भी भाग से वह घर बैठे अपनी समस्या दर्ज करा सके तथा उसे घर बैठे ही समस्या के निराकरण हेतु की गई कार्यवाही की जानकारी मिले।

इस व्यवस्था के प्रारंभ होने से नागरिकों को दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और उनकी समस्याओं का घर बैठे ही समाधान हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल...