शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों के घर में लगाई आग, भारी पुलिस बल तैनात

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की स्थिति बन गई है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस की भारी टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। वहीं दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर पूरे क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शिक्षक जयकरन जगते सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे बाइक से अपने घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे, जहां अक्सर मवेशी बैठे रहते हैं, पहले से घात लगाए बैठे उनके दो चचेरे भाइयों बृजमोहन और हरिमोहन ने उन पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शिक्षक पर चाकू और हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में जयकरन जगते की गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोटों के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शिक्षक और उनके चचेरे भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर रविवार को गांव में बैठक भी हुई थी। आरोप लगाया गया था कि बंटवारा होने के बावजूद शिक्षक संबंधित जमीन पर खेती करने और जमीन की नपाई कराने की अनुमति नहीं दे रहे थे। इसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।

शिक्षक की हत्या की खबर फैलते ही ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद आरोपियों के घर में आग लगा दी गई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास शुरू कर दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या के आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...