पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना के विवाद से था परेशान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही बेटे पर डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक की शराबखोरी, मारपीट और गाली-गलौज से परिवार के लोग लंबे समय से परेशान थे। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान विजेंद्र श्रीवास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शराब का आदी था और अक्सर नशे की हालत में घर पहुंचकर परिजनों से विवाद करता था। आरोप है कि वह परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और गाली-गलौज भी करता था।

बताया जा रहा है कि बीती रात भी विजेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा और परिजनों से विवाद करने लगा। रोजाना के झगड़े से परेशान उसके पिता मोहित राम श्रीवास का कथित तौर पर धैर्य जवाब दे गया। गुस्से में आकर उन्होंने घर में रखे डंडे और कुल्हाड़ी से विजेंद्र पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में फैली सनसनी

वारदात की जानकारी मिलते ही तखतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात किन परिस्थितियों में हुई और घटना से पहले पिता-पुत्र के बीच किस तरह का विवाद हुआ था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...