SEX रैकेट का खुलासा: मसाज पार्लर में युवत‍ियों से कराते थे देह व्यापर… नशे का इंजेक्‍शन देकर लड़कियों को भेजते थे ग्राहक के पास… नौकरी का झांसा देकर अलग-अलग राज्यों से लाई जाती थी युवतियां

लखनऊ। गोमतीनगर पुलिस ने पीकेजी मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपित युवतियों को बंधक बनाकर रखे थे। पार्लर में काम करने वाली एक युवती ने पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर से मुलाकात कर इस मामले की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस आयुक्त ने टीम गठित कर मामले की जांच के आदेश दिए थे। एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव ने टीम के साथ गोमतीनगर विस्तार स्थित पीकेजी पार्लर में छापा मारा और छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पार्लर से आठ युवितयों को बरामद किया गया है।

एसीपी गोमतीनगर ने बताया कि नौकरी का झांसा देकर युवतियों को पार्लर में बुलाया जाता था। आरोपितों की चंगुल में फंसी चिनहट निवासी युवती ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी। युवती का आरोप है कि छह माह पूर्व उसे फोन कर नौकरी का ऑफर दिया गया था। युवती के वहां जाने पर उसे बंधक बना लिया गया। इसके बाद विराम खंड दो स्थित एक मकान में लेकर गए और गलत काम करने का दबाव बनाया। मकान में कई और लड़कियां भी बंधक बनाकर रखी गई थीं।

युवतियों के विरोध पर उन्हें नशे का इंजेक्शन दिया जाता था। लग्जरी वाहनों से संचालक लड़कियों को ग्राहकों के पास भेजता था। ग्राहकों को वापस लड़कियों को उनके ठिकाने पर छोड़ने की हिदायत दी जाती थी। अधिकतर गिरोह में शामिल युवक लड़कियों को लाने व ले जाने का काम करते थे। छानबीन में पता चला है कि अलग अलग राज्यों से युवितयों को झांसा देकर बुलाया जाता था।

पुलिस ने युवती की तहरीर पर एफआइआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक पार्लर से अनिल कुमार, उदय पटेल, पीके, छोटू, राजकुमार और रितीक को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने पहले पुलिस चौकी में शिकायत की थी, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पता लगा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुबेरपुर बवाल मामले में बड़ा एक्शन : महिला की...

सूरजपुर। जिले के कुबेरपुर गांव में सड़क दुर्घटना के बाद हुए चक्काजाम और आगजनी की घटना को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की है। सरगुजा...

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के बड़े नेटवर्क का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और सुपेला...

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ :...

दुर्ग। जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। चौकी...

खैरागढ़ में राज्योत्सव की कवरेज कर रहे पत्रकारों से...

खैरागढ़। राज्योत्सव जैसे सार्वजनिक आयोजन में समाचार संकलन कर रहे पत्रकार के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है। बंसल न्यूज...