छत्तीसगढ़: 7 साल की बच्ची से 6 बच्चों ने किया गैंगरेप… डेढ़ माह से कर रहे थे ये घिनौना काम… पूछने पर बताया- मोबाइल में देखकर सीखा, ऐसे हुआ खुलासा

अंबिकापुर। मोबाइल का बच्चों पर क्या दुष्परिणाम हो सकता है यह सरगुजा जिले में 7 साल की बालिका से गैंगरेप की घटना से पता चलता है। मोबाइल में अश्लील वीडियो देखकर बालिका के परिवार के ही 7 से 13 साल के 6 बच्चे उससे डेढ़ माह से सामूहिक बलात्कार कर रहे थे। बालिका की तबियत खराब रहने लगी और उसके बड़े भाई ने फिर से बच्चों को बलात्कार (Rape) का प्लान बनाते बात करते सुना तो शक हुआ।

अपचारी बालकों को बुलाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने आरोप स्वीकार कर लिया। परिजनों की पूछताछ में उन्होंने बताया कि मोबाइल पर देखकर ये सब सीखा है। इससे परिवार के लोगों के होश उड़ गए। इससे बालिका के पेट में दर्द रहने के साथ ही उसकी तबियत भी खराब रहने लगी थी। घरवालों को इस बात की भनक भी नहीं लग पाई कि अचानक बालिका की तबियत कैसे खराब रह रही है।

बड़े भाई ने सुना प्लान बनाते
बालिका के बड़े भाई ने 2-3 दिन पूर्व परिवार व पड़ोस के बच्चों को उसकी बहन से बलात्कार (Rape) का प्लान बनाते बात करते सुना। इस पर उसे शक हुआ तो उसने परिजन को जानकारी दी। परिजनों ने बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने बलात्कार की बात स्वीकार कर ली।

मोबाइल में देखते थे अश्लील वीडियो
बच्चों से जब परिजनों ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मोबाइल पर वीडियो देखकर उन्होंने ये सब सीखा है। इसके बाद परिजनों की समझ में आया कि आखिर बालिका की तबियत क्यों खराब रह रही है। मामले की सूचना पर पुलिस ने अपचारी बालकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...