पेंशनरों के लिए खुशखबरी : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 32 महीने का पेंशन एरियर मिलेगा, 120 दिन में भुगतान के निर्देश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि 1 जनवरी 2006 से 31 अगस्त 2008 तक के 32 महीने का पेंशन एरियर पात्र पेंशनर्स को दिया जाए। साथ ही कोर्ट ने उस व्यवस्था को भी निरस्त कर दिया है, जिसके तहत 1 जनवरी 2006 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित पेंशन का वास्तविक लाभ केवल 1 सितंबर 2008 से देने का प्रावधान था।

यह फैसला बस्तर निवासी 80 वर्षीय सेवानिवृत्त हेड मास्टर ज्ञानदत्त मिश्रा की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुनाया गया। न्यायालय ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार को अपने-अपने हिस्से का वित्तीय भुगतान 120 दिनों के भीतर करने का निर्देश दिया है।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि समान श्रेणी के कर्मचारियों के साथ अलग-अलग व्यवहार करना संविधान के समानता के सिद्धांत के विपरीत है। अदालत ने माना कि 1 जनवरी 2006 से पहले रिटायर कर्मचारियों को संशोधित पेंशन का लाभ सितंबर 2008 से देना भेदभावपूर्ण व्यवस्था है और इसे न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता।

न्यायालय ने स्पष्ट किया कि सरकार को पेंशनर्स के साथ समानता और न्याय के सिद्धांत का पालन करना होगा। इस फैसले से राज्य के हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनर्स को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से 32 महीने के बकाया एरियर की मांग कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PCC चीफ के लिए उमेश पटेल का नाम पोस्ट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर सियासी हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। दिल्ली दौरे से वरिष्ठ नेताओं...

भिलाई में सुबह-सुबह चेन स्नैचरों का आतंक, दो थाना...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई में शुक्रवार सुबह चेन स्नैचरों ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। पहली घटना सुपेला थाना...

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर की बिक्री पर रोक, स्वास्थ्य...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश में एनालॉग पनीर की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला...

सरकारी स्कूलों में अब पहली से 12वीं तक एक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में इस शैक्षणिक सत्र से तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाएं पूरे प्रदेश में एक समान तिथि पर आयोजित की जाएंगी।...