बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल, कार्यकारी अध्यक्ष कमल सोनी ने छोड़ा पद

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर संभाग के कार्यकारी अध्यक्ष कमल सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि चैंबर की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक 9 अगस्त को सुबह 11 बजे बिलासपुर में आयोजित की जा रही है। बैठक से ठीक पहले संभाग के कार्यकारी अध्यक्ष के इस्तीफे ने संगठन के भीतर चर्चाओं को बढ़ा दिया है।

संविधान में संशोधन की उठाई थी मांग

कमल सोनी ने चैंबर के संविधान में मौजूद संवैधानिक त्रुटियों को लेकर आवश्यक संशोधन की मांग की थी। विशेष रूप से धारा 1 और धारा 15 में संशोधन की आवश्यकता पर उन्होंने जोर दिया था। हालांकि, इन मांगों को लेकर संगठन स्तर पर क्या निर्णय हुआ, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

बैठक से पहले बढ़ी संगठनात्मक हलचल

इस्तीफे के बाद अब सभी की नजरें बिलासपुर में होने वाली कार्यकारिणी समिति की बैठक पर टिकी हैं। बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली और संवैधानिक प्रावधानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इस्तीफे को लेकर चैंबर के भीतर आगे क्या रुख सामने आता है और संगठन इस पर क्या निर्णय लेता है, यह बैठक के बाद स्पष्ट होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...