Durg News : प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल से 7 दिन में 7 गाड़ियां चोरी, चोरों तक पहुंचने CCTV खंगाल रही पुलिस

दुर्ग। भिलाई की जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक हुई सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने दोपहिया वाहनों को निशाना बनाया। सात दिन में 7 वाहन चोरी होने की शिकायतें पुलिस तक पहुंची हैं। इनमें 5 बाइक और 2 स्कूटी शामिल हैं।

20 अगस्त को टी. चंदु राव पत्नी के साथ कथा सुनने पहुंचे थे। सुबह करीब 11 बजे होंडा बाइक पार्किंग में खड़ी कर पंडाल में चले गए। दोपहर 3 बजे लौटे तो बाइक गायब थी। 22 अगस्त को शंकर लाल साहू और दर्शन लाल फुल्लारे की बाइक चोरी हुई। शंकर लाल ने दोपहर 1 बजे हीरो पैशन प्रो एसपीए रोड के किनारे खड़ी की थी। शाम 5 बजे लौटे तो बाइक नहीं मिली। इसी दिन दर्शन लाल की हीरो पैशन प्रो भी चोरी हो गई। उन्होंने बाइक सुबह करीब 10:30 बजे खड़ी की थी और शाम 5 बजे लौटे तो वाहन गायब था।

15 मिनट में स्कूटी पार

देव कुमार साहू होंडा डियो स्कूटी से कथा स्थल पहुंचे थे। रात करीब 9 बजे स्कूटी खड़ी कर पंडाल में गए। करीब 15 मिनट बाद वापस लौटे तो स्कूटी गायब थी। इसी तरह आशीष चंदेल पिता के नाम दर्ज स्प्लेंडर प्लस से कथा सुनने पहुंचे थे। सुबह 10:30 बजे हैलीपैड के पास बाइक खड़ी की थी। शाम 4 बजे लौटे तो बाइक गायब मिली।

मां के साथ आई युवती की एक्टिवा भी चोरी

ज्योति साहू 20 अगस्त को मां के साथ एक्टिवा से कथा सुनने आई थीं। गणेश द्वार के पास स्कूटी खड़ी कर वे पंडाल में चली गईं। अगले दिन शाम करीब 5 बजे लौटने पर स्कूटी नहीं मिली। डिक्की में आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेज भी रखे थे। एक अन्य मामले में चुम्मन लाल देवांगन साले के नाम दर्ज स्प्लेंडर प्लस से कथा सुनने पहुंचे थे। रात करीब 7:30 बजे बाइक हैलीपैड पर खड़ी की और 10:30 बजे लौटे तो बाइक गायब थी।

CCTV से चोरों तक पहुंचने की कोशिश

लगातार वाहन चोरी की शिकायतों के बाद पुलिस ने सभी मामलों में अपराध दर्ज कर लिया है। अब कथा स्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सभी घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है या अलग-अलग चोर वारदात कर रहे थे। भीड़भाड़ वाले इलाके में एक के बाद एक वाहन चोरी होने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वेस्ट माइनिंग विवाद के बीच NMDC में बड़ी कार्रवाई...

जगदलपुर। किरंदुल में वेस्ट माइनिंग को लेकर जारी विवाद के बीच NMDC प्रबंधन ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। किरंदुल...

राजनांदगांव में थाने से भागे लूट के दो आरोपी...

राजनांदगांव। शहर के कोतवाली थाने से लूट के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों के फरार होने का मामला सामने आया है। थाने से...

कोयला लेवी घोटाला : कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल...

रायपुर में 2 करोड़ की एप्पल स्टोर चोरी का...

रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव स्थित एप्पल स्टोर में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सुलझाने का दावा...