नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही पर CM साय ने जताया दुख, छत्तीसगढ़ के फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन जारी

रायपुर। नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में पूरा भारत नेपाल के पीड़ितों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

मुख्यमंत्री ने भगवान पशुपतिनाथ से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने नेपाल में लापता लोगों के सकुशल होने की भी कामना की है।

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन

राज्य सरकार ने नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रदेश के नागरिक या उनके परिजन किसी भी तरह की सहायता और आवश्यक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन: 1070
दूरभाष: +91-771-2223471

सुरक्षित वापसी के लिए सरकार सक्रिय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है। नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुरक्षित वापसी और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरतमंद नागरिकों तक सहायता पहुंचाने और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वेस्ट माइनिंग विवाद के बीच NMDC में बड़ी कार्रवाई...

जगदलपुर। किरंदुल में वेस्ट माइनिंग को लेकर जारी विवाद के बीच NMDC प्रबंधन ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। किरंदुल...

राजनांदगांव में थाने से भागे लूट के दो आरोपी...

राजनांदगांव। शहर के कोतवाली थाने से लूट के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों के फरार होने का मामला सामने आया है। थाने से...

कोयला लेवी घोटाला : कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल...

रायपुर में 2 करोड़ की एप्पल स्टोर चोरी का...

रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव स्थित एप्पल स्टोर में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सुलझाने का दावा...