भिलाई-3 में खुलेंगे नए राशन दुकान: भिलाई-3 पहुंचे मंत्री अमरजीत भगत, मेयर और सभापति से की मुलाकात

भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत आज भिलाई-चरोदा नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने महापौर निर्मल कोसरे व सभापति कृष्णा चंद्राकर को निर्वाचित होने की बधाई दी। भगत ने निगम के पांच सौ से अधिक आबादी वाले वार्ड में अतिरिक्त सरकारी राशन दुकान खोलने के लिए अधिकारियों को आदेशित किया है।

महापौर निर्मल कोसरे ने अपने कार्यालय में आज प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का स्वागत किया। इस दौरान निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर सहित एमआईसी सदस्य और कांग्रेस पार्षद व संगठन से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे। मंत्री अमरजीत भगत ने महापौर निर्मल कोसरे व सभापति कृष्णा चंद्राकर को मिठाई खिलाकर उनके महापौर व सभापति निर्वाचन पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की सोंच और जनकल्याणकारी योजनाओं के अनुरूप भिलाई-चरोदा निगम क्षेत्र को विकास के मामले में अव्वल बनाने की प्रेरणा दी।

महापौर निर्मल कोसरे की मांग पर मंत्री अमरजीत भगत ने भिलाई – चरोदा नगर निगम क्षेत्र में पांच सौ से अधिक आबादी वाले वार्ड में अतिरिक्त सरकारी राशन दुकान खोलने के लिए आदेश दिया है।

इस संबंध में उन्होंने दूरभाष पर दुर्ग कलेक्टर से चर्चा कर आदेश को शीघ्र अमलीजामा पहनाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य संतोष तिवारी, एम. जॉनी, संतोषी निषाद, मोहन साहू, देव कुमारी भलावी, पार्षद एस. वेंकट रमना, मनीष वर्मा, शारदा मदनकर, पूर्व पार्षद लावेश मदनकर, भिलाई – चरोदा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, युवा कांग्रेस नेता असफाक अहमद सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...