कुर्सी संभालने के बाद मेयर नीरज का पहला मंत्रालय दौरा: नगरीय प्रशासन मंत्री डहरिया से की मुलाकात…बोले-शहर विकास के लिए फंड की नहीं होगी कमी

भिलाई। महापौर नीरज पाल ने आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री शिव डहरिया से महापौर बनने के बाद पहली दफा मुलाकात की। महापौर ने मंत्री से सौजन्य मुलाकात की और शहर के प्रमुख विकास कार्यों से मंत्री को अवगत कराया।

मंत्री शिव डहरिया ने महापौर नीरज पाल को पूर्ण रूप से आश्वस्त करते हुए कहा है कि भिलाई शहर के विकास कार्यों के लिए फंड/राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने नीरज पाल को महापौर निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। महापौर ने कहा कि भिलाई शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन की परिकल्पना अनुरूप कार्य करना प्रारंभ हो चुका है।

शहर में विकास के लिए हम लगातार बैठक ले रहे हैं, विकास के लिए अच्छी कार्य योजना भी तैयार की जाएगी। जो जिम्मेदारी मिली है उस पर खरा उतरने हर संभव प्रयास किया जाएगा।

भिलाई को विकास के पथ पर ले जाने का काम किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने महापौर बनते ही भिलाई शहर के विकास के लिए उन्होंने बैठक लेना और अधूरे, अप्रारंभ कार्यों पर फोकस किया है। वही अधूरे विकास कार्य और गोलमोल जवाब देने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार भी लगाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...